Saturday, April 25, 2020

Sarkari Naukri 2020: लॉक डाउन में घर बैठे करें इन 5500 सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई, व्हाट्सऐप्प इटरव्यू का भी ऑप्शन

Sarkari Naukri 2020: लॉक डाउन में घर बैठे करें इन 5500 सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई, व्हाट्सऐप्प इटरव्यू का भी ऑप्शन

कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते देश भर में जहां लॉक डाउन की स्थिति 3 मई 2020 तक के लिए लगायी गयी है, वहीं विभिन्न सरकारी विभागों मे कई सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर बैठ ही आवेदन कर सकते हैं। इनमें से कुछ सरकारी नौकरियों में तो वेब बेस्ड अप्लीकेशंस, जैसे व्हाट्सऐप्प, जूम, आदि प्लेटफॉर्म के जरिए इंटरव्यू भी दे सकते हैं। चलिए नजर डालते हैं ऐसी सरकारी नौकरियों पर-

भारत सरकार के नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में भर्ती
भारत सरकार के नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 495 ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 30 अप्रैल 2020 की शाम 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन और इस लिंक से करें अप्लाई

उत्तर रेलवे में सरकारी नौकरियां, व्हाट्सऐप्प या अन्य डिजिटल माध्यमों से इंटरव्यू
उत्तर रेलवे ने मुरादाबाद डिविजन के लिए नर्सिंग सुप्रींटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन, 30 अप्रैल 2020 को किया जा रहा है। लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को व्हाट्सऐप्प या अन्य डिजिटल माध्यमों से इंटरव्यू में भाग लेने का मौका दिया है। यहां देखें पूरा विवरण

भारत सरकार के ‘पोषण अभियान’ के लिए 187 पदों पर भर्ती
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘पोषण अभियान’ क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक समन्वयकर्ता, ब्लॉक परियोजना सहायक समेत कुल 187 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। यहां देखें पूरा विवरण

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लिए 24 पदों की भर्ती
ब्यूरो ऑफ फॉर्मा पीएसयू ऑफ इंडिया यानि बीपीपीआई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मार्केटिंग ऑफिसर, जूनियर मार्केटिंग ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें पूरा विवरण

डाक विभाग उत्तर प्रदेश सर्किल में 3951 नौकरियां
भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश सर्किल में 3951 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से 7 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें पूरा विवरण

बिहार खनिज विकास पदाधिकारी (एमडीसी) भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने खनिज विकास पदाधिकारी (एमडीसी) के 20 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है आवेदन के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें पूरा विवरण

आईसीएमआर-एनआईसीपीआर में 117 पदों के लिए व्हाट्सऐप्प से इंटरव्यू
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एवं रिसर्च (एनआईसीपीआर) ने 117 डाटा इंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ, टेक्निशियन और टेक्निकल ऑफिसर के कुल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए व्हाट्सऐप्प से इंटरव्यू देने की व्यवस्था की गयी है। यहां देखें पूरा विवरण

कोऑपरेटिव बैंकों में 786 नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन 10 मई तक
ओडिशा सरकार के रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के कुल 786 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 10 मई 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां देखें पूरा विवरण


मेल पर नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करे Click Here

No comments:

Post a Comment

SSC CPO SI vacancy 2020 in Delhi Police & CAPFs

SSC SI Recruitment 2020: Staff Selection Commission  has given a notification for the recruitment of Sub Inspectors (SI) in Delhi Poli...